ब्रेकिंग
| नई दिल्ली
मनोरंजन

तारक मेहता: रोशन सोढ़ी संग दयाबेन की मस्ती, एक्ट्रेस ने शेयर की अनसीन फोटोज

शो में चल रहे प्लॉट की बात करें शो में इन दिनों शो में कोरोना वायरस का प्लॉट दिखाया जा रहा है. शो में कोरोना को लेकर टेंशन का माहौल है.

मनोरंजन

प्रतीकात्मक तस्वीर — डेमो साइट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हर कोई दिशा वकानी (दयाबेन) को बहुत मिस करता है, फिर चाहे वो फैंस हो या फिर शो की स्टारकास्ट. अब शो में मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने दिशा वकानी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं.

जेनिफर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- दिश (दिशा वकानी) के साथ स्पेशल पल... अब कोरोनो वायरस के कारण शूटिंग न होने के कारण मुझे मेरी पुरानी फोटोज देखने का समय मिल गया. ये फोटो तब क्लिक की गई थी जब हम प्लेफुल मोड में थे. (3 साल पहले कुछ लेडीज सीन के दौरान) जैसा कि ये दिश हैं और मैं हमेशा नौटंकी के मूड में होती हूं. निश्चित रूप से मैं ड्रैकुला को इनफीरियॉरिटी काम्प्लेक्स दे सकती हूं. कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कर रही. मिस यू दिश. अगर मुझे मेरे खजाने में ऐसी और भी कई तस्वीरें मिली तो शेयर करूंगी. फोटोज में जेनिफर दिशा के साथ मस्ती करती दिख रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री शानदार है.

शो में चल रहे प्लॉट की बात करें शो में इन दिनों शो में कोरोना वायरस का प्लॉट दिखाया जा रहा है. शो में कोरोना को लेकर टेंशन का माहौल है. सभी परेशान हैं और घर में बैठे हुए हैं. वहीं गुरुवार के एपिसोड में रीटा रिपोर्टर की भी एंट्री हो गई है. शो में प्रिया अहूजा को दिखाया गया. वो शो में कोरोना वायरस को लेकर रिपोर्टिंग करती दिखीं.

यह लेख figshare Hindi news corpus (CC BY 4.0) से लिया गया डेमो कंटेंट है।