ब्रेकिंग
| नई दिल्ली
शिक्षा-करियर

JEE MAIN: जारी हुए एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स को करें फॉलो

जेईई मेन 2019 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. यहां जानें- परीक्षा से जुड़ी हर बात...

शिक्षा-करियर

प्रतीकात्मक तस्वीर — डेमो साइट

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main 2019) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.जो उम्मीदवार ये परीक्षा देने वाले हैं वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें, जेईई की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी. जो जनरवरी और अप्रैल में की जाएगी.

जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन अगले साल 6 से 20 जनवरी, 2019 तक किया जाएगा. 31 जनवरी परीक्षा के नजीते घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें, इस जेईई की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से किया जा रहा है. जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in या nta.ac.in पर जाएं. 'Download Admit Card of JEE (Main) - 2019' पर क्लिक करें. एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेना न भूलें.

जेईई मेन परीक्षा में चयन होने के बाद उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा में हिस्सा लेना होता है. इस बार 16 हजार वीं रैंक लाने पर भी उम्मीदवारों का एडमिशन हो सकेगा.

यदि कोई भी उम्मीदवार अपने जेईई मेन एंट्रेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन पर 17 से 23 दिसंबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कॉल कर सकता है.

यह लेख figshare Hindi news corpus (CC BY 4.0) से लिया गया डेमो कंटेंट है।