ब्रेकिंग
| नई दिल्ली
लाइफस्टाइल

र‍िलीज नहीं होगी ममता बनर्जी की बायोप‍िक, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म बाघिनी के ट्रेलर पर रोक लगाने के बाद चुनाव आयोग ने फिल्म र‍िलीज पर भी रोक लगा दी है. चुनाव आयोग ने मेकर्स से कहा है कि चुनाव आचार सहिंता लागू रहने तक फ‍िल्म को रिलीज नहीं करें.

लाइफस्टाइल

प्रतीकात्मक तस्वीर — डेमो साइट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म 'बाघिनी' के ट्रेलर पर रोक लगाने के बाद चुनाव आयोग ने फिल्म र‍िलीज पर भी रोक लगा दी है. चुनाव आयोग ने फिल्म के मेकर्स से कहा है कि चुनाव आचार सहिंता लागू रहने तक फ‍िल्म को रिलीज नहीं करें. बता दें यह‍फिल्म 3 मई को र‍िलीज होनी थी.

दरसअल बीजेपी ने चुनाव आयोग से 'बाघिनी' फिल्म को रिव्यू करने की मांग की थी. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी. बीजेपी ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बनी बायोपिक 'बाघिनी' को भी उसी तर्ज पर चुनाव आयोग देखे जिस तर्ज पर PM नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक को देखा था.

बता दें कि 10 अप्रैल को जारी किए गए अपने आदेश में चुनाव आयोग ने कहा था कि कोई भी बायोपिक फिल्म जो किसी राजनीतिक दल या राजनेता का गुणगान करती हो उसे बायोग्राफी या हैजियोग्राफी के रूप में रिलीज नहीं किया जाए. चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म "पीएम नरेंद्र मोदी" को रिलीज के ठीक एक दिन पहले बैन कर दिया था. इसके साथ ही आयोग ने ये निर्देश जारी किए थे.

What is all this nonsense being spread! I have nothing at all to do with any biopic. If some young people have collected stories & expressed themselves, that’s up to them.Not related to us. I am not Narendra Modi. Please do not compel me to file for defamation by spreading lies

ममता बनर्जी ने बायोपि‍क से कोई संबंध होने की बात को पहले ही खार‍िज किया है. बीते द‍िनों उन्होंने फिल्म पर उठे व‍िवाद के बाद ट्वीट करते हुए कहा था, "ये सब क्या बकवास फैलाई जा रही है. मेरी बायोपिक से कोई भी लेना देना नहीं है. यदि कुछ युवा कोई जानकारी एकत्र करके कुछ फैला रहे हैं तो ये उनका निजी मामला है. हमसे कोई संबंध नहीं है. मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं. कृपया झूठ फैलाकर मुझे मानहानि केस दर्ज करने के लिए मजबूर मत करो."

यह लेख figshare Hindi news corpus (CC BY 4.0) से लिया गया डेमो कंटेंट है।